टेड़ेसरा। क्षेत्र के प्राचीन पहाड़ी पाठ मंदिर पर जोत जंवारा के दर्शन करने व माता रानी का आशीर्वाद लेने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। यहां 544 जोत प्रज्वलित की गई है। पहाड़ी पाठ समिति प्रबंधक के द्वारा आने-जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जैसे बैठने व पानी की सुविधा प्रमुख है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी पाठ के दर्शन करने से मन की मुरादें एवं मन्नत पूरी होती है। यहां बाबा का एक मंदिर पहाड़ी पर जंगल में स्थित है जिसे दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। प्रति वर्ष चैत्र व क्वांर नवरात्र और महाशिवरात्रि पर मेलाभरता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *