भिंड
2019 में भिंड – दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बार पार्टी ने देवाशीष की जगह भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। देवाशीष तभी से नाराज चल रहे थे।
जरारिया को मनाने की कवायद शुरू
इस बीच कांग्रेस खेमे में पार्टी पदाधिकारियों में भी फूल सिंह के नाम की घोषणा के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है. वहीं नाराज हुए पूर्व प्रत्याशी देवाशीष जरारिया को मनाने का काम पार्टी ने शुरु कर दिया है. सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उन्हें अपने साथ दिल्ली लेकर निकल गए हैं. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब देवाशीष से संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा है.
दरअसल, कांग्रेस ने इस बार भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया को लोकसभा का टिकट दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड-दतिया सीट से कांग्रेस की ओर से देवाशीष जरारिया को लड़ाया गया था. लेकिन, वे चुनाव हार गए थे. जिसके बाद उन्हें इस बार भी पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया पर भरोसा जताया और उन्हें लोकसभा का टिकट दिया.
शुभचिंतकों से की ये अपील
एक अन्य पोस्ट पर देवाशीष जरारिया ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा, "मैं भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र के सभी साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि आपके अभूतपूर्व स्नेह को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मेरी पीड़ा केवल मेरी नहीं है, उन सब साथियों की है जिन्होंने रात-दिन मेरा साथ दिया. निरंतर परिश्रम और सतत् संपर्क रखा. मेरे लिए भी कठिन और चुनौतीपूर्ण समय है, आप सभी लोगों से निवेदन है धैर्य रखें, मैं जल्द ही आप लोगों से मिलूंगा."
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…