सौ प्रतिशत मतदान के लिए चुनौती चालीस का अभियान भी चलाया गया लेकिन पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट

उमरिया
उमरिया जिले में पिछले लगभग डेढ़ महीने से सौ प्रतिशत मतदान के लिए तरह-तरह के आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे थे। चालीस गांव में सौ प्रतिशत मतदान के लिए चुनौती चालीस का अभियान भी चलाया गया लेकिन इसके बावजूद पद्मश्री जोधइया बाई बैगा मतदान नहीं कर सकीं। बताया गया है कि अति वृद्धों को घर पर भी मतदान कराने की सुविधा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई मतदान दल जोधइया बाई के निवास पर नहीं पहुंच सका।
 
लकवा से हैं ग्रस्त जोधइया
जोधइया बाई बैगा पिछले लगभग तीन महीने से लकवा से ग्रस्त हैं और अपने निवास पर ही रहतीं हैं। उन्होंने अपना काम भी पूरी तरह से छोड़ दिया है। दरअसल वे बिस्तर से उठ नहीं पाती जिसकी वजह से वे काम करने में खुद को सहज महसूस नहीं करती। यही कारण है कि उनका काम उनसे छूट गया है। लाचारी की अवस्था में प्रशासन उनका बिल्कुल भी ख्याल नहीं रख पा रहा है। उनसे मतदान कराने के बारे में भी जिले के उन जागरूक लोगों की टीम ने बिल्कुल विचार नहीं किया जो समय-समय पर कलेक्टरों को अपनी सलाहें देते रहते हैं
 
बाहर से आकर किया मतदान
उमरिया जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ एवं 90 मानपुर में चुनौती 40 के तहत 40 मतदान केन्द्रों में शत प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम से जो मतदाता बाहर थे, उन्हें संबंधित बीएलओ द्वारा मतदान दिवस 19 अप्रैल की जानकारी देते हुए मतदान करने का आग्रह किया गया। उनकी मेहनत रंग लाई और मतदाताओ ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।

बैटरी डाउन होने से रुका मतदान
मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलियागुड़ा के केन्द्र क्रमांक 267 में दोपहर तीन बजे के बाद काफी देर तक मतदान रूका रहा। बताया गया है कि यहां ईव्हीएम की बैट्री डाउन हो गई थी जिसकी वजह से मशीन बंद पड़ गई। काफी देर बाद जब बैट्री बदली गई तब मतदान दोबारा चालू हो सका। इस दौरान गर्मी में मतदाताओं को मशीन चालू होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

34 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

46 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

51 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

55 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

56 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

1 hour ago