राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने का पार्टी का अभियान अपने आखिरी चरण में पहुच गया हैं, पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखे हैं, प्रचार अभियान को गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद कल 21 अप्रैल रविवार को देश के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जंगी आमसभा होने जा रही हैं।    

भाजपा मीडिया सेल प्रभारी योगेश दत्त मिश्रा व अशोक लोहिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ कल 21 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे खुज़्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुमर्दा में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में विराट चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा के लिए जिला भाजपा ने ऐतिहासिक तैयारियों को अंजाम दिया, सभा स्थल को भाजपा के झंडे, बैनर, फ्लेक्स व कटआउट से आकर्षक स्वरूप से सजाया गया। पार्टी द्वारा योगी जी का भव्य स्वागत करने हेतु तैयारियां की जा रही हैं, भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता के लिए बैठक व्यवस्था व पीने के पानी  की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, पार्टी के लोकसभा कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, सहसंयोजक दिनेश गांधी व नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौपी है, सभा की सफलता के लिए खुज़्जी व डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक रखी हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *