भोपाल
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार और कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। भोपाल से उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आप हमारे सेनापति हैं। आप पर पूरी जिम्मेदारी है। मैं भी साधारण कार्यकर्ता हूं। आप सभी कार्यकर्ता हमारे लिए भगवान हैं।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी, महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व महापौर विभा पटेल और नरेला विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा के आलोक शर्मा से है। भाजपा 400 पार का नारा दे रही है वो बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के कानून में बदलाव करना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर के कानून को बदलने की कोशिश भाजपा करेगी तो पहली आवाज मैं उठाऊंगा। आप मुझे चुनाव जिताएं मैं आपकी आवाज बनूंगा। भोपाल की धरती पर 2005 से मास्टर प्लान नहीं है। कयी कालोनियों को अवैध घोषित किए हैं तो टैक्स क्यों लिया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने छाती पर गोलियां खाई है। हम इस देश के कानून को बदलने नहीं देंगे।
मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…
ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…
टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…
आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…