छत्तीसगढ़

CG : वन्य प्राणियों के अवशेष के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

बिलासपुर। वनमंडल बिलासपुर व अचानकमार टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने पेंगोलिन की खाल, हड्डी और तेंदुए के दांत की बिक्री करने के लिए घूम रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिए गए हैं। वन विभाग को खबर मिली कि कोटा में सीवी रामन यूनिवर्सिटी के पास कुछ लोग वन्य जीवों के खाल व हड्डियों लेकर रुके हुए हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। वन विभाग की संयुक्त टीम ने पहुंचकर अर्टिका कार में सवार मुंगेली जिले के खुड़िया और चचेड़ी ग्राम के पांच आरोपियों अमन कारीकांत, रमेश कतलम, भरत ध्रुव, रिकू मरावी और अंकित जोगांश को हिरासत में ले लिया। उनके पास से पैंगोलिन की खाल, दांत और हड्डियां तथा तेंदुए की दांत मिली, जिन्हें जब्त कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 6 माह पहले तेंदुए का शिकार किया था और उसे जमीन पर दफना दिया था। उसे अभी बिक्री के लिए लाये थे। आरोपियों की बताई गई जगह आलमखार में वन विभाग की टीम ने खुदाई कराई है, जहां तेंदुए का अवशेष मिला। आरोपियों में एक रिंकू मरावी की 21 अप्रैल को शादी होनी थी। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

​रायपुर         राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…

38 minutes ago
बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

2 hours ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

3 hours ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

3 hours ago