ओबीसी मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सभाएं कराएगी

भोपाल
प्रदेश के मालवांचल में ओबीसी मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए पार्टी अपने बड़े नेता राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सभाएं कराएगी। मंदसौर, उज्जैन और देवास लोकसभा क्षेत्र में 25 अप्रैल को तीन सभाएं प्रस्तावित की गई हैं। वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया गया है। पार्टी उनकी सभाएं मालवा के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल अंचल में कराने की तैयारी में है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वे देवास लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सोनकच्छ विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे। मंदसौर और उज्जैन में भी सभा और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी ने मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है जो नागदा खाचरोद से विधानसभा चुनाव हार गए थे। उधर, उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रियंका और मल्लिकार्जुन के दौरे
मुरैना में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम 24 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अब वे नहीं आ रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम मांगा है, लेकिन अभी तक कोई अधिकृत जानकारी केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने जबलपुर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, मगर लोकसभा चुनाव में अभी तक मध्य प्रदेश नहीं आई हैं।

उधर, राहुल गांधी भी अभी तक एक बार ही मध्य प्रदेश आए हैं। एक ही दिन में उन्होंने मंडला और शहडोल में सभा की थी। 21 अप्रैल को उनकी सतना में सभा प्रस्तावित थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम रद हो गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद   कैमरा ट्रैप…

18 minutes ago
CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

कोरबा. जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन…

41 minutes ago
ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

 ओंकारेश्वर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को ममलेश्वर से जोड़ने वाले प्रमुख झूला पुल की लोडिंग तार की…

46 minutes ago
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का…

1 hour ago
CG : संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयारियों की होगी समीक्षा …

CG : संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयारियों की होगी समीक्षा …

एमसीबी । संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक…

1 hour ago
CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून …

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति…

1 hour ago