प्रदेश में आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन बरसेंगे बदरा, 26 अप्रैल से एक और सिस्टम एक्टिव होगा

भोपाल

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर मध्यप्रदेश पर भी है। मंगलवार को भोपाल, सीहोर समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 4 दिन से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है, जो अगले 3 दिन यानी 25 अप्रैल तक होती रहेगी। 26 अप्रैल से एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी बारिश होने का अनुमान है।

26 अप्रैल से एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले सोमवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन, धार, बड़वानी, सिवनी, मलाजखंड, बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई। धार में ओले भी गिरे। बड़वानी जिले के सेंधवा में कड़वा झिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला का इलाज सेंधवा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट

बारिश होने से प्रदेश के कई शहरों में दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट आई है। बालाघाट के मलाजखंड में पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया। यहां एक ही दिन में पारे में 16 डिग्री गिरावट हुई। पचमढ़ी में 28.8 डिग्री तापमान रहा। बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में भी पारा 34 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.9 डिग्री, इंदौर में 34.1 डिग्री, ग्वालियर में 38.6 डिग्री, जबलपुर में 35.6 डिग्री और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा। नौगांव, सीधी, नरसिंहपुर, खंडवा और खरगोन में पारा 40 से 42 डिग्री से अधिक रहा। सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां पारा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

26 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वहीं, एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण बारिश का सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो गया है। इससे आने वाले 2 से 3 दिन तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।

कब-कहां बारिश के आसार

1. 23 अप्रैल भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और सीधी जिलों में।

2. 24 अप्रैल छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में।

3. 25 अप्रैल भोपाल, धार, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago