बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के कई विभागों में कार्यरत 33 रेलवे कर्मचारी लंबी सेवा के बाद मंगलवार को रिटायर हो गए। सेवानिवृत्त कर्मियों में 15 इंजीनियर भी शामिल हैं। मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी आर शंकरन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और सेवा मेडल प्रदान किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक और कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें कि, मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 33 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 12, इंजीनियरिंग विभाग से 15, विद्युत विभाग से 2, यांत्रिक विभाग से 3 और सुरक्षा विभाग से 1 कर्मचारी शामिल हैं।
उमरिया उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…
कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…