छत्तीसगढ़

CG : झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था चोर गैंग, पुलिस ने किया भंडाफोड़

रायपुर/शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पुलिस ने एक ऐसा मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ा, जिसका लीडर एक झोलाछाप डॉक्टर निकला। बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने इन चोरों के पास से 27 बाइक बरामद की है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई। पूरे मामले का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के कोटागाव में रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर और उसका साला निकला।

दरअसल, पिछले कई दिनों से शहडोल शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात बढ़ गई थी, काफी खोजबीन के बाद सीसीटीवी में एक जगह चोर राजेश सिंह कैद हो गया। पुलिस इसके बारे में पता करते-करते शहडोल जयसिंहनगर के दरैन गांव पहुंची। जहां से उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरी मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के कोटागाव में रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर है। शहडोल जिले के दरैन गांव में रहने वाला राजेश सिंह गोंड़ बड़े ही शातिराना अंदाज में मोटरसाइकिल चोरी करके अपने गांव ले जा कर झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क करता था। डॉक्टर और उसका साला राजेश मौर्य भोले-भाले ग्रामीणों को मोटरसाइकिल बेचते थे। इन सबके फर्जी दस्तावेज बनाने का काम रवि कुशवाहा करता था, जो एक कंप्यूटर ऑपरेटर था।

पूरे मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोटाडोल गांव से 27 मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त बाईक की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। इस बाइक चोरी मामले में पुलिस ने सीधी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश सिंह व रवि कुशवाहा, राजेश मौर्य, सहित छत्तीसगढ़ के कोटाडोल के रहने वाले पारस दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ अभी जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

45 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

49 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

56 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

58 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

1 hour ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

1 hour ago