कानूनी रूप से विवाहित पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं: हाई कोर्ट

जबलपुर

हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत का प्रतिपादन की। इसके अंतर्गत साफ किया कि साथ रहने के दौरान पुरुष द्वारा कानूनी रूप से विवाहित पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता।

ऐसे मामले में पत्नी की सहमति महत्वहीन हो जाती है। इस मत के साथ न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने पत्नी द्वारा पति के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन शोषण के मामले में दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी।

अपने आदेश में किया स्पष्ट
हाई कोर्ट ने कहा कि यदि एक पत्नी वैध विवाह के दौरान अपने पति के साथ रह रही है, तो किसी पुरुष द्वारा अपनी ही पत्नी, जो पंद्रह वर्ष से कम उम्र की न हो, के साथ कोई भी यौन कृत्य दुष्कर्म नहीं होगा। हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि कानून की इस स्थिति का एकमात्र अपवाद आईपीसी की धारा 376-बी है, जहां कानूनी रूप से अलग रहने या अन्य कारणों से अलग रहने दौरान अपनी ही पत्नी के साथ यौन कृत्य ज्यादती होगी।

जबलपुर निवासी मनीष साहू ने याचिका दायर कर बताया गया था कि उसकी पत्नी ने उसके विरुद्ध नरसिंहपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में यह एफआइआर जबलपुर के कोतवाली पुलिस थाने में भेज दी गई।

पत्नी ने एफआईआर दर्ज कर कहा कि शादी के बाद जब वह दूसरी बार अपने ससुराल गई तो छह जून, 2019 और सात जून, 2019 की दरमियानी रात को उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। यह आरोप भी लगाया कि बाद में भी कई बार ये कृत्य किया गया। दलील दी गई कि चूंकि दोनों पति-पत्नी हैं और उनके बीच कोई भी अप्राकृतिक यौन संबंध आईपीसी की धारा 377 के अंतर्गत अपराध नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

14 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

24 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

30 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

35 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने…

44 minutes ago
सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर  दोराहा थाना क्षेत्र के सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास आज यानि गुरुवार को एक…

49 minutes ago