अब ‘आपातकाल लगाने वाले हमें दे रहे संविधान पर ज्ञान’ – सिंधिया

गुना

कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है और वह खुद को 'दीमक' की तरह चाट रही है। यह एक ऐसी पार्टी है जो वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, कोई भी उसके साथ नहीं रहना चाहता। कांग्रेस ने कई सीटों पर सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं और कुछ सीटों पर इनके उम्मीदवार चुनाव की दौड़ से हट गए हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहीं।   

ग्वालियर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस से अपना 18 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके साथ 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था, जिससे तत्कालीन 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिर गई थी और भाजपा की सत्ता में वापसी हुई थी।

  कांग्रेस अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखे
व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच गुना से शिवपुरी जाते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीटीआई भाषा से बात की। भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान बदल देगी सवाल पर सिंधिया ने कहा- कांग्रेस विचारधारा के मामले में दिवालिया हो गई है। कोई भी कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता, पार्टी में किसी के लिए कोई मान-सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा, जिस पार्टी ने चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए) का 91 बार इस्तेमाल किया। जिस पार्टी के प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश जाने से पहले वहां का मुख्यमंत्री बदल दिया था, जिस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया था वह अब हमें संविधान पर सबक दे रही है। चुनाव में अपने ही उम्मीदवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हराने वाली पार्टी देश को दलितों और संविधान के मुद्दों पर उपदेश दे रही है। उसे अपने ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि संविधान भाजपा का धर्मग्रंथ है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खुद कहा है कि किसी में भी संविधान को बदलने की हिम्मत नहीं है। बता दें कि 30 अप्रैल को मप्र के भिंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह गरीबों, दलितों और अनुसूचित जाति को अधिकार देने वाले संविधान को फाड़कर फेंक देगी।  

कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है
सिंधिया ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक स्पष्ट नहीं था कि अमेठी और रायबरेली से कौन चुनाव लड़ रहा है। इंदौर और सूरत लोकसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवार चुनावी दौड़ से पीछे हट गए हैं। कई सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं हैं, जबकि कई अन्य पर वे अभी तक घोषित नहीं कर पाए है। कांग्रेस अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और दीमक की तरह है जो खुद को चट कर रही है। बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया। इस सीट से पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही थीं।

प्रदेश की 29 सीटों पर खिलेगा कमल
2019 के मुकाबले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों में मतदान कम होने को लेकर सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा। क्योंकि, लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र पर पूरा भरोसा है।  

दो चरणों में कम मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मप्र में 66.14 फीसदी और दूसरे चरण में 66.71 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले 2019 में पहले चरण में 69.43 फीसदी और दूसरे चरण में 69.64 फीसदी मतदान हुआ था।

पिछला चुनाव हारे थे सिंधिया
सिंधिया छठी बार गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच चुनावों में से चार में जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया मौजूदा भाजपा सांसद और अपने पूर्व विश्वासपात्र केपी यादव से हार गए। यादव ने सिंधिया को 1.25 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। गुना लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें शिवपुरी, कोलारस, पिछोर, बमोरी, गुना (एससी), अशोक नगर (एससी), चंदेरी और मुंगावली जो तीन जिलों (गुना, अशोकनगर और शिवपुरी) में फैली हुई हैं। 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा ने छह सीटें और कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं थी। गुना में 18,83,202 मतदाता हैं, जिनमें 9,80,683 पुरुष, 9,02,471 महिलाएं और 48 तृतीय लिंग के व्यक्ति शामिल हैं। यहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अमित बघेल का किया हुआ अपराध गंभीर : हाईकोर्ट …

CG : अमित बघेल का किया हुआ अपराध गंभीर : हाईकोर्ट …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते…

6 minutes ago
CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…

16 minutes ago
CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

24 minutes ago
गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…

30 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

47 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

52 minutes ago