निर्मला सप्रे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के पास विकास का एजेंडा है, कांग्रेस छोड़ हुई भाजपा में शामिल

भोपाल
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में मानो भगदड़ सी मची है। देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सागर जिले में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने हाथ का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद निर्माल सप्रे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की जमकर तारीफ भी की है।

निर्मला सप्रे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के पास विकास का एजेंडा है। मैं विकास की राह में शामिल हुई हूं। कांग्रेस के पास भविष्य का कोई एजेंडा नहीं है। उसके पास भविष्य में विकास की कोई आशा नहीं है।' निर्मला सप्रे सागर जिले की बिना विधानसभा सीट से विधायक हैं। मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव समेत अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में निर्मला सप्रे ने बीजेपी का दामन थामा है।

सागर जिले में एक भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वो (राहुल गांधी)को खुद नहीं पता कि वो क्या करने जा रहे हैं। साल 2004 से साल 2014 तक कांग्रेस पार्टी ठीक से शासन कर रही थी लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया गया विकास खत्म होने लगा। साल 2019 में उन्हें फिर से लॉन्च किया गया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया लेकिन उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

निर्माल सप्रे एससी वर्ग से आती है। सागर जिले में वो कांग्रेस की एकमात्र विधायक थीं। अब निर्मला सप्रे के बीजेपी में शामिल हो जाने के वाद यहां से कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। लोकसभा चुनाव के बीच निर्मला का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। सागर से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार लता वानखेड़े के समर्थन में सुरखी विधानसभा में के राहतगढ़ में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था।

निर्मला सप्रे इसी सभा में बीजेपी में शामिल हुई हैं। अपने क्षेत्र में निर्मला सप्रे का कितना प्रभाव है इस बात को इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और दो बार के विधायक महेश राय को हरा कर जीत हासिल की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को एक और बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

11 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

11 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

11 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago