मानसून पूर्व 33 केवी लाइनों का मेंटेनेंस, 6 एवं 7 मई को जिले के विभिन्न फीडरो में विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरूद्ध

अनूपपुर
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर के अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया है कि संचा./संधा. उप संभाग अनूपपुर अंतर्गत आने वाली समस्त 33 के.व्ही. लाइनों का अति आवश्यक मानसून पूर्व मेंटेनेंस कार्य के कारण उप संभाग अनूपपुर अंतर्गत आने वाले समस्त 33/11 के.व्ही. लाइनों का विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा। उन्होंने बताया है कि 06 मई 2024 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 के.व्ही. अनूपपुर टाउन फीडर, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र फुनगा, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी अंतर्गत 11 के.व्ही. लपटा, अमगवां व गोबरी फीडर एवं 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र वेंकटनगर, चोरभटी, खूंटाटोला, 11 के.व्ही. अमगवां फीडर, 11 के.व्ही. बकेली फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध रहेगी। 07 मई 2024 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 के.व्ही. अनूपपुर टाउन फीडर, 11 के.व्ही. छुलहा फीडर, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चोरभटी तथा 11 के.व्ही. केल्हौरी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध रहेगी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया है कि मानसून पूर्व मेंटेनेंस कार्य के अनुसार समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर    शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…

34 minutes ago
पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago