MP में तीसरे चरण के लिए 9 सीटों पर मतदान हुए शुरू, मतदान केन्द्रो पर लगी लम्बी कतार

भोपाल
 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ संसदीय सीटों पर आज मतदान हुआ शुरू।  लेकिन सभी की नजर तीन संसदीय क्षेत्रों पर है। इन क्षेत्रों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के अलावा एक सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं। तीसरे चरण में मंगलवार को नौ लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे । इनमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर,भिंड, भोपाल और बैतूल सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह लगभग तीन दशक बाद लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वह यहां से साल 1984 और 1991 में सांसद रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने भोपाल से लड़ा था, जहां भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हराया था। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 1991 से 2004 तक पांच बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा से है।

इसके अलावा गुना संसदीय क्षेत्र की बात करें तो इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है। साल 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह यादव से है।

इस लिहाज से आज 7 मई को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल लोकसभा के लिए मतदानहो रहा । इन 9 सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं। यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान संभाले हुए हैं, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है या उनके फॉर्म किसी वजह से निरस्त हो गए हैं।

हाई प्रोफाइल चरण
प्रदेश लोकसभा चुनाव का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वजह इस चरण में शामिल गुना, राजगढ़ और विदिशा सीटों के प्रत्याशियों के सियासी कद हैं। विदिशा लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। जबकि गुना का लोकसभा मुकाबला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिम्मे है। इस चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मतदान होना है। भाजपा की सुरक्षित सीटों में शामिल इस लोकसभा के लिए बीजेपी ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अंतिम चरण में सीएम का गृह नगर शामिल
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज  13 मई को डाले जा रहे । इंदौर और उज्जैन संभाग की कुल 8 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान में सीएम डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की सीट भी शामिल रहेगी। इस चरण में इंदौर, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होना है। इस चरण में इंदौर लोकसभा का चुनाव लंगड़ा हो गया है। कारण यहां के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐन मौके पर दावेदारी छोड़कर भाजपा के लिए मैदान खाली कर दिया है। यहां अब भाजपा का मुकाबला चंद निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों से रह गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago