मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए थमा प्रचार, बाहरी नेताओं की रवानगी, कल वितरित होगी चुनावी सामग्री

धार
मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए शाम छह बजे से प्रचार थम गया। लोकसभा चुनाव के लिए भीषण गर्मी में प्रचार प्रसार का दौर चलता रहा। 29 अप्रैल के बाद प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया था। प्रत्याशियों ने दिन-रात एक की है। शनिवार की शाम को 6 बजे प्रचार प्रसार थम गया है। वाहन रैली से लेकर व्यक्तिगत संपर्क और सभा में दोनों ही राजनीतिक दल ने अंतिम समय तक ताकत लगाई। भाजपा के स्टार प्रचारक क्षेत्र में मौजूद रहे। इस तरह से अंतिम दौर तक यह दौर चलता रहा। शाम 6 बजे बाद आचार संहिता के तहत कार्रवाई के नाम पर प्रचार थम गया। अब दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल के साथ सातों प्रत्याशी अपने चुनावी प्रबंधन में लग गए हैं। इसके तहत उन्हें मतदान केंद्र पर अपने एजेंटों को बैठाने से लेकर अन्य सारे चुनावी प्रबंधन अगले 48 घंटे तक करना होंगे।

लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर मतदान दलों के प्रशिक्षण की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। 12 मई रविवार को पालीटेक्निक कालेज से मतदान दलों की मतदान सामग्री, इवीएम के साथ रवाना होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि मतदान दल निर्धारित वाहन, रूट चार्ट अनुरूप सुरक्षित, सुविधाजनक रूप से उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे व मतदान उपरांत पूर्व निर्धारित वाहन, रूट चार्ट से वापस आएंगे। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले के कुल 1879 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित कुल 8264 मतदानकर्मी नियुक्त किए गए हैं। लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में धार में सोमवार 13 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है।

ज्ञात हो कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रविधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के उन व्यक्तियों जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होता है। ऐसे मे जिले के बाहर के नेताओं ने स्वत ही यहां से रवानगी डाल दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

49 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

59 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

1 hour ago