लोकसभा निर्वाचन के चौथे एवं प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल

भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि जिन 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को मतदान है, वहां मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल सामग्री के साथ रविवार को रवाना हो गये हैं। लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे एवं प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के लिए गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण स्थलों पर छाया, पानी, कूलर, पंखों, दवाइयों के साथ ही आकस्मिक चिकित्सा के लिए मिनी आईसीयू भी स्थापित किए गए। मतदान दल के सभी सदस्यों को मेडिकल किट भी दी गयी है। इसमें जरूरी दवाइयां हैं। सामग्री वितरण स्थल पर मतदानकर्मियों के लिए नाश्ते , आम का पना, छाछ भी वितरण की भी व्यवस्था की गई।

 श्री राजन ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर आम का पना, छाछ, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।

 गौरतलब है कि 13 मई को चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। इसमें देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Polling

Recent Posts

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर  अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…

19 minutes ago
राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

 दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…

28 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…

36 minutes ago
मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

1 hour ago