छत्तीसगढ़

CG : 3 घंटे की बिजली कटौती, मेंटनेंस का होगा काम

बिलासपुर। बिलासपुर में बारिश से पहले बिजली वितरण कंपनी ने 33 और 11केवी सब-स्टेशन फीडरों में मेंटनेंस वर्क चलाने का निर्णय लिया है, जिसके चलते भीषण गर्मी में 13 मई सोमवार से 6 दिन यानी 18 मई तक अलग-अलग इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली सरप्लस राज्य छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांव तक बिजली की अघोषित कटौती चल रही है, जिससे लोग हलाकान हैं। गांव में तो बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। वहीं, शहर में भी बुरा हाल है।

बिलासपुर में बिजली आने और जाने का कोई टाइम नहीं है। हर साल बिजली विभाग में तकनीकी दिक्कत न आए इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपए मेंटेनेंस के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ पेड़ों की टहनियों की कटाई कर औपचारिकता निभाई जाती है।

बिजली गुल होने की इन तमाम समस्याओं से राहत मिल सके, इसके लिए विभाग की ओर से हर साल तीन हजार करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया जाता है। ताकि, आंधी-तूफान और तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा सके। अफसरों का कहना है कि हर साल विभाग में काम करने की स्कीम रहती है, जिसके मुताबिक अलग-अलग काम किया जाता है। मई का महीने बीत जाने के बाद भी विभाग में मेंटनेंस का काम अधूरा है, जिसके चलते बिजली की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

18 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago