छत्तीसगढ़

CG : भिलाई – दुर्ग सहित इन 17 मार्गों पर दौड़ेंगी 100 ई – बसें

रायपुर। राजधानी वासियों को जल्द ही 100 ई-बसों की सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र से ई-बसों के लिए मिली अनुमति के बाद निगम ने संचालन के लिए रूट का चयन भी कर लिया है। जल्द ही नया रायपुर सहित भिलाई-दुर्ग तक नागरिकों को एसी वाली ई-बसों की सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने बसों की खरीदी, संचालन आपरेटर व भुगतान से संबंधित टेंडर भी कर दिया गया। केंद्र से जैसे-जैसे निर्देश मिल रहे हैं उन पर तत्काल कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में बसों को ठहराने के लिए डिपो का प्रस्ताव भी केंद्रीय दल के निरीक्षण के बाद तैयार कर केंद्र को भेज दिया गया है। आमानाका और पंडरी में बनेगा बस डिपो नगर निगम द्वारा आमानाका और पंडरी में बस डिपो बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्रीय दल के दौरे के बाद निगम अधिकारियों ने उनके पैरामीटर के अनुसार डिपो का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें पंडरी बस स्टैंड में 40 तो आमानाका बस डिपो में 60 बसों का डिपो बनाने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही बस डिपो बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि दोनों डिपो में बसों के ठहरने से लेकर चार्जिंग भी व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, बसों के रूटों पर भी कुछ चार्जिंग पाइंट लगाए जाएंगे। जहां आवश्यकता अनुसार बसों को चार्ज किया जा सके। संचालन की जिम्मेदारी निगम पर ई-बसों के संचालन और देखरेख का जिम्मा रायपुर नगर निगम के हिस्से में रहेगे। सभी ई-बसों के सफल संचालन के लिए निगम अधिकारी जिम्मेदारी उठाएंगे। बाकी केंद्र द्वारा बसों की खरीदी से लेकर अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। जानकारी के अनुसार बसों के मेंटेनेंस से संबंधित प्लान भी केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर बस के आधार पर निगम के पास फंड रहेगा। बस में किसी भी प्रकार की खराबी होने पर फंड उपयोग कर ठीक कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था आगामी पांच सालों तक के लिए रहेगी। वहीं, जिन रूटों में एक बार बस दौड़ेंगी। वह घाटा या फायदा  इन मार्गों में दौड़ेंगी ई-बसें 1. रायपुर रेलवे स्टेशन से पंडरी बस स्टैंड, अवंती बाई चौक, मोवा जीरो पाइंट विधानसभा, डोंडे, खरोरा 2. रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह से सिलयारी स्टेशन 3. रायपुर रेलवे स्टेशन से बूढ़ातालाब, भाठागांव, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय, दतरेंगा, तार्रीघाट 4. रायपुर रेलवे स्टेशन से फाफाडीह, भनपुरी, उरला 5. रायपुर एयरपोर्ट से तेलीबांधा चौक, भिलाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन 6. रायपुर रेलवे स्टेशन से तेलघानी नाका, हीरापुर, नंदनवन 7. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, मैग्नेटो माल, एमएम फन सिटी, भनसोज 8. रायपुर एम्स से आमानाका, जयस्तंभ चौक, तेलीबांधा, सेरीखेड़ी, आरंग9. रायपुर रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक, आमापारा, कुम्हारी, अहिवारा10. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, माना बस्ती, तहुनाद, चम्पारण 11. रायपुर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक, पचपेड़ी नाका, अभनपुर 12. रायपुर रेलवे स्टेशन से तेलीबांधा, मंदिरहसौद, कुरूद, चंदखुरी 13. रेलवे स्टेशन से जेल रोड़, घड़ी चौक, गौरवपथ, जोरा होते हुए नया रायपुर मंत्रालय 14. मंत्रालय डीकेएस भवन गेट नंबर-4 से जेल रोड, घड़ी चौक, गौरवपथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-6, जीरो इंटरचेंज, नया रायपुर मंत्रालय 15. कबीर नगर से हीरापुर चौक, पचपेड़ी नाका, डुमर तराई से नया रायपुर मंत्रालय16. तेलीबांधा चौक से डीडी नगर, संतोषी नगर, सेरीखेड़ी, जोरा नया रायपुर मंत्रालय 17. एनएच-43 से नया रायपुर रोड़ नंबर-2, क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर

kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

3 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

3 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

3 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

3 hours ago