थीम रोड पर अम्मा महाराज की छत्री के पास माधवी राजे का अंतिम संस्कार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी मुखाग्नि

ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। 75 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं। अंतिम संस्कार गुरुवार को ग्वालियर में हुआ।

उनकी पार्थिव देह गुरुवार दोपहर से अंतिम दर्शनों के लिए रानी महल में रखी गई थी। कटोराताल स्थित थीम रोड स्थित अम्मा महाराज की छतरी में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधव राव सिंधिया की समाधि के पास ही शाम को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित कई बड़े नेता शामिल रहे। विमानतल से विशेष वाहन से पार्थिव देह को रानी महल ले जाते समय केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया अपनी मां के साथ बैठे रहे और उन्‍हें ही देखते रहे।

माधवीराजे सिंधिया की पार्थिव देह रानी महल पहुंचने के बाद लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड पड़े। सभी लोग लाइन से माधवी राजे के दर्शन कर उन्‍हें पुष्‍पांजलि अर्पित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह नौ बजे दिल्ली में निधन हो गया। 75 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं और यहीं सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार गुरुवार को कटोराताल के पास स्थित छत्री परिसर में किया जाएगा। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली स्थित निवास पर पार्थिव देह रखी गई, जहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

शिवराज सिंह ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में नहीं थीं लेकिन ग्वालियर की जनता की चिंता उन्होंने हमेशा की। सीएम डा. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमल नाथ और दिग्विजय सिंह सहित कई विशिष्ट लोगों ने शोक जताया है। गुरुवार को पार्थिव देह नई दिल्ली से ग्वालियर आएगी। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए महल में रखी जाएगी। अम्मा महाराज की छत्री में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधव राव सिंधिया की समाधि के पास शाम पांच बजे अंतिम संस्कार होगा। माधवी राजे पूर्व मंत्री यशोधरा राजे और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की भाभी थीं।

माधवी राजे सिंधिया के कोरोना काल से ही बीमार होने की खबरें आ रहीं थीं। पिछले दो माह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।पांच मई को उनकी हालत अत्याधिक बिगड़ने की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंगावली में चुनावी सभा के बाद दिल्ली रवाना हो गये थे। उनके पुत्र महान आर्यमान अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिल्ली पहुंच गये थे। माधवी राजे सिंधिया की बेटी चित्रांगदा भी जम्मू-कश्मीर से दिल्ली पहुंच गईं थीं।प्रियदर्शनी राजे सिंधिया तीन मई को चुनाव प्रचार छोड़कर शिवपुरी से दिल्ली से निकल गईं थीं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

15 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

15 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

16 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

16 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago