दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच चल रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी।बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। रिजल्ट आने के बाद से पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था। जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…
जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में…
जशपुरनगर । राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण…
बालोद । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 180 नग कबड्डी मैट…
रायपुर । ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के सूत्र वाक्य के साथ छत्तीसगढ़ के…