रायपुर। निगम के नगर निवेष विभाग की टीमों ने राजधानी के विभिन्न मुख्य मार्गो में लगे विज्ञापन होर्डिंग की मजबूती का निरीक्षण किया। इनमें सड्डू पेट्रोल पंप के सामने लक्ष्मी ट्रेडर्स के ऊपर ,लोधी पारा चौक मोवा में छत पर लटक रहे खतरनाक होर्डिंग को काटने की कार्यवाही की गई। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने ऐसे सभी लटक रही खतरनाक होर्डिंग को जनजीवन की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल काटने की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता से करने कहा है । टीमों ने जीई रोड में मारूती बिजनेस पार्क के पास अनुपम गार्डन के पास, भारत माता स्कूल के पास, एम्स परिसर के पास, टाटीबंध चौक में , जीई रोड में बैंक ऑफ बडौदा, ज्ञान टावर, कबीर नगर चौक कचना, सड्डू सहित विभिन्न स्थानों एवं मार्गो में विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाये गये विज्ञापन होर्डिंग की मजबूती का निरीक्षण किया।
गोकुल नगर क्षेत्र में टूटी मिली विज्ञापन होर्डिंग को थ्रीडी से पूरी तरह तोड़ा गयी। आयुक्त ने सभी नगर निवेष विभाग के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देषित किया है कि हाल ही में घाट कोपर मुंबई में हुए विज्ञापन होर्डिंग हादसे जैसी कोई भी घटना या हादसा रायपुर शहर में कदापि नहीं होना चाहिए। ऐसा हादसा रायपुर में न हो इसलिए सभी होर्डिंग की अतिषीघ्र जांच उनकी मजबूती के संदर्भ में किया जाना अनिवार्य रूप से सुनिष्चित करने कहा गया है।
भोपाल प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…
इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…
उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…
उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…