जांजगीर। मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा में एक युवक की लाश तालाब के पास मिली है। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना मुलमुला पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। इसलिए उसकी सामान्य मौत हुई है या किसी ने हत्या की है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के अनुसार बलौदा निवासी मुन्ना सिंह 40 वर्ष इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का काम करता था।
वह 24 मार्च को इलाहाबाद से मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा अपने ससुराल आया हुआ था। मुन्ना की पत्नी संतोषी बाई तीन बच्चों के साथ मायके में ही रहती है। जिससे मिलने के वह गांव में आया हुआ था। शुक्रवार की रात मुन्ना घर से निकला हुआ था, पर काफी देर रात तक वह घर नहीं लौटा। शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने मुन्ना का शव गांव के तालाब के पास होने की सूचना मुलमुला पुलिस को दी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…