169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी इंदौर में मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग

 इंदौर

 इंदौर में 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मतों की गणना नेहरू स्टेडियम में की जाएगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने नेहरू स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के संबंध में की जा रही तैयारियों जानकारी ली। इंदौर जिले में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतों की गणना होगी।

नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जाएगी। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में होगी। बताया गया कि मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कुल 169 टेबलें लगाई जाएंगी। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी।

ऐसे होगी मतगणना

इंदौर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-6, इंदौर-एक के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-8, इंदौर-दो के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-7, इंदौर-तीन के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-9, इंदौर-चार के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-2, इंदौर-5 के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-3, राऊ के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-एक, सांवेर के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-5, तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-4 में की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र अनुसार टेबल

मतगणना विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी। वहीं इंदौर-एक में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, इंदौर-दो में 21 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-तीन में 14 टेबलों पर 14 राउंड में, इंदौर-चार में 14 टेबलों पर 16 राउंड में, इंदौर-5 में 21 टेबलों पर 19 राउंड में, राऊ में 21 टेबलों पर 17 राउंड में, सांवेर में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 18 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण

CG : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ (धान का कटोरा) में धान की कटाई के बाद बचने वाले श्पैराश् (पराली/पुआल)…

2 minutes ago
CG : सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

CG : सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं…

5 minutes ago
CG : उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बागबाहरा अंतर्गत संचालित गौशाला का किया निरीक्षण …

CG : उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बागबाहरा अंतर्गत संचालित गौशाला का किया निरीक्षण …

महासमुंद : विकासखण्ड बागबाहरा के अंतर्गत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, डॉ. अंजना नायडू द्वारा…

6 minutes ago
CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला-मानपुर जिले…

7 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

महासमुंद : राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं जल…

9 minutes ago
बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण

बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और…

14 minutes ago