Damoh में माँ के शव ऑटो में ले गया बेटा, जिला अस्पताल में नहीं मिला शव वाहन

दमोह
 मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी मां के शव को अंतिम संस्कार के लिए ऑटोरिक्शा में ले जाना पड़ा। मृतक महिला के बेटे नारायण पटेल ने बताया कि उनकी 65 साल की मां का शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शव वाहन की मांग की, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें कोई वाहन नहीं मिल पाया।

इसके बाद नारायण पटेल ने मजबूरन अपनी मां के शव को दोपहिया वाहन पर ले जाने का फैसला किया, लेकिन बाद में किसी ने ऑटोरिक्शा की व्यवस्था कर दी। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन राजेश नामदेव ने बताया कि अस्पताल में एक शव वाहन हमेशा उपलब्ध रहता है। लेकिन इस मामले में, शव वाहन का ड्राइवर देर से पहुंचा और तब तक परिजन मृतक महिला के शव को दूसरे वाहन में ले जा चुके थे।

यह घटना दमोह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत को उजागर करती है। शव वाहन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव न केवल मृतकों के परिजनों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, बल्कि यह मानवीयता को भी शर्मसार कर रहा है।

दमोह जैसे छोटे शहरों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव व्यवस्था की पोल खोलता दिख रहा है। इस घटना में शामिल लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी । जिला प्रशासन को भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लेना चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर न हो इसको रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने की जरूरत है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

15 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

10 hours ago