एम्स भोपाल की बड़ी सौगात, मात्र आधे घंटे में बदल जाएगा दिल का वॉल्व, जानें क्या है यह तकनीक

भोपाल
 एमपी में रहने वाले लोगों को अब हृदय की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। एम्स भोपाल में फिर एक बार ऐसा नवाचार हुआ है जिससे कई लोगों को राहत मिलेगी। इस तकनीक के इस्तेमाल से हार्ट के वाल्व को बदलने में बहुत समय नहीं लगेगा। पहले इस कार्य को करने में करीब चार घंटे का समय लगता था, जिसमें चीरा भी लगाना पड़ता था। इसकी वजह से मरीज को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन तकनीक का इस्तेमाल करके अब बिना चीरा लगाए ही आधे घंटे में हार्ट का वाल्व बदल दिया जाएगा। इस तकनीक में डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली ट्यूब को रक्त वाहिका के माध्यम से हृदय तक पहुंचाते हैं। कैथेटर के जरिए एक नया वाल्व पुराने क्षतिग्रस्त वाल्व के स्थान पर रखा जाता है। इस प्रक्रिया में कोई चीरा नहीं लगाया जाता है, जिससे रोगी जल्दी ठीक हो जाते हैं और उन्हें कम दर्द होता है। ऐसा करने वाला भोपाल एम्स मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन जाएगा।

ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं

कार्डियक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर योगेश निवारिया के अनुसार इस नई सुविधा के प्रारंभ होते ही एम्स में ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं होगी। टीएवीआई से सर्जरी हो जाएगी। इसके लिए तीन मरीजों का चयन भी कर लिया गया है। जिनकी कार्डियक सर्जरी विभाग में स्क्रीनिंग व अन्य जांच अंतिम चरण में है। डॉ. निवारिया ने बताया कि हृदय में चार चैंबर होते हैं। सभी चैंबर में खून का बहाव होने पर वाल्व खुलते हैं, जिससे यह तय होता है कि खून सही दिशा में और सही मात्रा में पहुंच रहा है या नहीं। वाल्व खराब होने पर यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
इस बीमारी से ग्रस्त होने के कारण

डॉक्टर योगेश ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोगों में यह बीमारी अनुवांशिकता के कारण होती है। वहीं कुछ लोगों में संक्रमण और ज्यादा उम्र के कारण भी यह बीमारी हो जाती है। साथ ही कुछ बच्चों में यह स्थिति जन्मजात होती है।
टीएवीआई से मिलेगी राहत

एम्स में पदस्थ डॉक्टर योगेश ने बताया कि हार्ट वाल्व की समस्या से ग्रसित मरीजों में पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी में बड़ा चीरा लगाने पर खून ज्यादा निकलता है। इससे इनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। टीएवीआई में ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में काफी कम दर्द होता है। ऑपरेशन से अन्य अंगों के खराब होने व इंफेक्शन का खतरा पैदा होता है, जिससे मौत तक हो जाती है। टीएवीआई में ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में कम मुश्किलें होंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग…

7 minutes ago
CG : कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर …

CG : कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर …

दुर्ग,। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया…

9 minutes ago
CG : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभावी संचालन …

CG : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभावी संचालन …

दुर्ग । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में…

14 minutes ago
CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू…

22 minutes ago
CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा…

26 minutes ago
CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

2 hours ago