रायगढ़। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में हुआ, जो आगामी 09 जूून 2024 तक चलेगा। खेल प्रशिक्षण शिविर में बास्केटबॉल, फुटबॉल, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, स्कैटिंग एवं क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों को दिया जावेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने बच्चों/खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक, बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुडऩे हेतु प्रेरित किया एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर खेल की बारीकियों को सीखने एवं उक्त प्रशिक्षण शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अमित सिंह मरकाम सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़, ठाकुर प्रसाद गुप्ता व्यायाम शिक्षक, देवेन्द्र मिश्रा व्यायाम शिक्षक, अभिषेक गुप्ता व्यायाम शिक्षक, प्रदीप बरेठ व्यायाम शिक्षक, हरिओम शर्मा व्यायाम शिक्षक, विकास कुमार एवं विभिन्न खेल के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *