उज्जैन के कई बच्‍चे फंसे किर्गिस्तान में, विदेशी छात्रों के खिलाफ हो रही हिंसा, PM Modi से लगाई बचाने की गुहार

उज्जैन
 मिडि‍ल एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल एजुकेशन प्राप्‍त करने गए बच्‍चों में उज्जैन के 10 विद्यार्थी भी शामिल हैं, जो वहां विदेशि‍यों के ख‍िलाफ हो रही हिंसा और हमलों  से डरे हुए हैं।

ये सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उन्‍हें सुरक्ष‍ित भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। बच्चे अपने मां-बाप को वीडियो कॉल कर वहां के हालात से अवगत करा रहे हैं।

इधर, जानकारी मिलने पर सोमवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने वहां फंसे दो छात्रों से बात की। इस दौरान छात्रों ने बताया कि वे वहां पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और फिलहाल विश्वविद्यालय के कैम्पस में ही हैं, लेकिन अब वापस घर आना चाहते हैं। वहीं, भारतीय दूतावास ने छात्रों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
उज्जैन के ये छात्र-छात्राएं फंंसे

किर्गिस्तान में फ्रीगंज निवासी रिया टाटावत, इंदिरा नगर निवासी योगेश चौधरी, राज सोलंकी, जयसिंह पुरा के प्रवीण प्रजापति, शिवधाम कॉलोनी निवासी रवि सराठे, नारायणा गांव के विवेक शर्मा, महिदपुर के लाखाखेड़ी गांव के रोहित पांचाल, बाढ़कुम्मेद के अनुराग पाटीदार के फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के हॉस्टल में रह रहे योगेश चौधरी के पिता डा. चैन सिंह चौधरी ने अपने बेटे से हुई बातचीत के आधार पर कि वहां इजिप्ट की एक छात्रा के साथ स्थानीय व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी थी और जवाब में कुछ विद्यार्थियों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की पि‍टाई कर दी थी। इस पर वहां के स्थानीय रहवासियों ने सभी बाहरी विद्यार्थियों के साथ मारपीट करना और उनके फ्लैट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। चैन सिंह ने बताया कि उनका बेटा उज्जैन के छह साथियों के साथ अभी काॅलेज कैम्पस में सुरक्षित है।

महेश पाटीदार के पुत्र अनुराग ने फोन पर नई दुनिया को बताया कि वह बिश्केक में एक फ्लैट में है। बाहर हालात ठीक नहीं है। वह एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र है। 24 मई को उसका आखिरी पेपर है और इसके बाद 30 मई को कजाकिस्तान अलमाटी से उसका रिटर्न टिकट है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

8 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

9 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

9 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

9 hours ago