IRCTC ने फिरोजपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस का बदला रूट

इंदौर
 जयपुर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों काे रूट बदलकर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली फरोजपुर-रामेश्वरम ट्रेन भी शामिल है।

मंडल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ट्रेने उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। ब्लाॅक के दौरान स्टेशन पर कई तरह के काम किए जाएंगे।

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि एक जून, से तीन अगस्त तक हैदराबाद से चलने वाली हैदराबाद हिसार एक्सप्रेस वाया फुलेरा-रिंगस चलेगी, इस दौरान ट्रेन का रेनवाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। चार जून से छह अगस्त तक हिसार से चलने वाली हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस वाया रिंगस-फुलेरा चलेगी, इस दौरान ट्रेन का रेनवाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।
ऐसा रहेगा रूट

चार जून से छह अगस्त तक रामेश्वरम से चलने वाली रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस वाया फुलेरा- रिंगस चलेगी। इसी तरह एक जून से तीन जून तक फिरोजपुर से चलने वाली फिरोजपुर रामेश्वरम एक्सप्रेस वाया फुलेरा- रिंगस चलेगी। इसके साथ ही दो ट्रेनों का खातीपुरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया गया है। जिसमें छह जून से एक अगस्त तक नागपुर जयपुर एक्सप्रेस खातीपुर स्टेशन तक जाएगी।

सात जून से दो अगस्त तक जयपुर नागपुर एक्सप्रेस खातीपुरा स्टेशन से चलेगी। बता दे कि फरोजपुर-रामेश्वरम ट्रेन अपने तय समय से ही लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से रवाना होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

31 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

35 minutes ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

39 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में एक बेहद महत्वपूर्ण…

58 minutes ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…

1 hour ago
CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

1 hour ago