छत्तीसगढ़

CG : नोटिस को हल्के में लिया , 31अतिक्रमणकारियो के दुकान और मकान में चला बुलडोजर

बसना। पदमपुर सड़क मार्ग के किनारे शासकीय घास भूमि की जमीन डबरी मेड पर दुकान और मकान बनाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई की. अतिक्रमण की हटाने की कार्रवाई NGT के गाइड लाइन के तहत की गई. इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने कब्जा हटाने पहुंची नगर पंचायत, राजस्व विभाग एवं पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई. नगर पंचायत बसना द्वारा इसके पूर्व 3 दिनों में कब्जा हटाने लगभग 31 लोगो नोटिस दिया गया था. अतिक्रमणकर्ताओं को इस त्वरित कार्रवाई का जरा भी अंदेशा नहीं था, बेफिक्र होकर ये अपना व्यवसाय कर रहे थे. लेकिन अचानक नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो इन अतिक्रमणकर्ताओं के साथ पूरे नगर में हडकंप मच गया. जब इन कब्जों पर बुलडोजर चलने लगा तब तक अतिक्रमणकर्ताओं ने अपने जगह से सामान भी नहीं हटाया था. कब्जा तोड़ते देख सभी लोगों ने आनन-फानन में अपने कब्जा किये हुए घरों और दुकानों से सामान निकालने लगे. साथ ही कुछ लोगों ने इस अतिक्रमण के हटाये जाने का विरोध भी किया. जमकर विरोध किये जाने के बावजूद ये अतिक्रमणकर्ता प्रशासन के बुलडोजर को रोकने में नाकाम रहे. इसी बीच अतिक्रमण हटाये जाने का विरोध करने नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू भी पहुंचे. अतिक्रमणकर्ताओं में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू का नाम भी शामिल था जिनके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाना था.

kgnews

Recent Posts

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

20 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

20 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

42 minutes ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

43 minutes ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

48 minutes ago
CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago