रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के कौशल्या विहार (कमल विहार) के सेक्टर-4 में एक 26 से 30 साल की महिला की गुरुवार दोपहर लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। महिला की लाश सुनसान झाड़ियों में नाले के पाइप में मिली है। पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक महिला की लाश तीन से चार दिन पुरानी है। नाले के पास से बदबू आने पर आस-पास के लोगों ने वहां जाकर देखा, तो एक महिला की लाश अर्धनग्न हालत में पाइप के अंदर पड़ी थी।

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तथा फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने आस-पास पतासाजी की तो घटना स्थल के पास शराब की खाली बाटल के अलावा डिस्पोजल पड़े मिले। पुलिस को आशंका है कि नशेड़ियों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की होगी। पुलिस टीम ने द्वारा शव परीक्षण करने पर मिला की महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की होगी। सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोट लगने की वजह से महिला की मौत हुई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की महिला की लाश अर्धनग्न हालत में थी। इस वजह से पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका व्यक्त कर रही है। शुक्रवार को महिला की शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला की मौत का असल वजह के साथ दुष्कर्म की बात की पुष्टि होगी। अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *