अब गांधी सागर अभ्यारण्य होगा KUNO के बाद चीतों का नया ठिकाना! निरीक्षण के लिए केन्या से पहुंची टीम

मंदसौर
मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब चीतों का नया आशियाना गांधी सागर अभ्यारण्य में बनने जा रहा है. इसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. बीते दिनों  गांधीसागर अभयारण्य में बन रहे चीतों के नए आशियाने में केन्या के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया. छह सदस्यीय टीम 21 और 22 मई को मंदसौर और नीमच जिलों में फैले अभयारण्य पहुंची. जहां उन्होंने गांधी सागर अभ्यारण्य में बन रहे चीतों के नए ठिकाने का निरीक्षण किया.

टीम ने बाड़ों का किया दौरा

दूसरे दिन विदेशी टीम ने 30 दिनों की चीतों की प्रारंभिक अवधि के लिए 6,400 हेक्टेयर में बने बाड़ों का दौरा किया. एक वन अधिकारी ने कहा कि चीतों की निगरानी के लिए हाई-मास्ट कैमरों और उनके लिए जल स्रोतों का भी केन्या की टीम ने निरीक्षण किया है.  

मेहमानों को उन उपकरणों और प्रौद्योगिकी से अवगत कराया गया, जिनका उपयोग भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के विशेषज्ञ जानवरों की निगरानी के लिए करेंगे.

नामीबिया के बाद केन्या से आ सकते हैं चीता

    बता दें कि देश में चीतों को बसाने के लिए भारत का अभी तक दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ एमओयू है. अब अगर केन्या को तैयारियां और परिस्थितियां अनुकूल लगती हैं तो वहां से भी चीते लाए जाएंगे.  

 कूनों में बढ़ रहा चीतों का कुनबा

देश की धरती पर विलुप्त हो चुके चीतों को फिर बसाने की योजना के पहले चरण में 17 सितंबर, 2022 को 8 नामीबियाई चीते लाए गए थे. जिन्हें श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों में छोड़ा गया था. इसके बाद फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया. कूनो में वर्तमान में 27 चीते हैं, जिनमें 14 शावक भी शामिल हैं जो भारतीय धरती पर पैदा हुए थे. 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

7 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

7 hours ago