छत्तीसगढ़

CG : खुद पर डीजल डालकर लगा ली आग, झुलसने के कारण गंभीर अवस्था में

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शख्स ने अपने शरीर पर डीजल डाला और आग लगा ली। जब तक परिवार वाले आग बुझाते शख्स लगभग 75 फीसदी झुलस गया। झुलसे शख्स को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति के देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जामुल के विश्वकर्मा चौक निवासी नरेंद्र पाण्डेय (65) ने आज सुबह खुद पर डीजल डालकर आग लगा लिया। घटना के बाद नरेन्द्र पाण्डेय की बहू माधूरी पाण्डेय ने आसपास के लोगों को बुलाया। आग बुझाने के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंचे।लगभग 75 फीसदी झुलसने के कारण काफी गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना को लेकर नरेंद्र पाण्डेय की बहू माधुरी पाण्डेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी सास-ससुर से अनबन चल रही थी। माधुरी पाण्डेय ने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली। इसी बात को लेकर ससुर से रोज झगड़ा होते रहता था। माधूरी ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस से सहायता भी ली थी। एक महीने के वार्निंग के बाद अलग-अलग रहने की बात हुई लेकिन पिछले 6 से 7 दिनों से माधुरी के सास-ससुर घर से बाहर थे। माधूरी ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे अचानक उसके ससुर नरेन्द्र पाण्डेय घर पहुंचे और फ्रिज खोलकर देखने लगे। फ्रिज में मौजूद सामान देखने के बाद इधर उधर घूमने लगे।कुछ देर में माधूरी पाण्डेय घर में झाडू लगाने अंदर चली गई। इधर अचानक उसके ससुर नरेन्द्र पाण्डेय ने खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। यह देख बहू की चीख निकल गई। आनन फानन में आसपास के लोगों को आवाज दी तो लोगों ने आग बुझाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर पर 108 एंबुलेंस पहुंचा और झुलसे नरेन्द्र पाण्डेय को सुपेला शास्त्री अस्पताल लाया गया और वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल नरेन्द्र पाण्डेय की हालत गंभीर बनी हुई है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

3 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

3 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

3 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago