कुख्यात अपराधी राहुल बिहारी गैंग को पुलिस ने धरदबोचा

कटनी

शहर के कुख्यात अपराधी राहुल बिहारी और उसकी गैंग के चार सदस्यों को पुलिस माधवनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बनाते समय पकड़ा है। आरोपितों के पास से घातक हथियार सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

राहुल बिहारी पर शहर के थानों में 22 मामले दर्ज हैं और उसमें हत्या, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, बलवा, गवाहों को धमकाने सहित अन्य मामले शामिल हैं। वहीं उसकी गैंग के चार अन्य सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं और उनके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उनको रिमांड पर लेकर उनके अन्य साथियों व सहयोग करने वालों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

तालाब के पास बैठकर बना रहे थे योजना
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि माधवनगर थाना क्षेत्र के पड़ुआ गांव के तालाब के पास शुक्रवार की रात को कार लेकर पांच लोगों के बैठे होने की सूचना मिली, जो पेट्रोल पंप को लूटने की याेजना बना रहे थे।

जिसपर निवार चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे और उपनिरीक्षक विष्णु जायसवाल की अलग-अलग टीम बनाकर मौके पर भेजी गईं। जहां पर चारों ओर से पुलिस की टीमों ने उनको घेरा और पकड़ने का प्रयास किया तो सभी यहां-वहां भागने लगे। भाग रहे बदमाशों को पुलिस की टीमों ने पकड़ा। जिसमें भागते समय अपराधी व पुलिस टीम के सदस्य भी गिरने से घायल हुए। टीमों ने पांच को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली, पिस्टल, रिवाल्वर
पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपितों की तलाशी ली। जिसमें राहुल बिहारी के पास से एक पिस्टल, तीन लोडेड कारतूस, पंकज जायसवाल के पास से एक एक कट्टा व जिंदा कारतूस, राहुल के भाई करण बिहारी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, आनंद मखीजा के पास से एक धारदार चाकू, नीरज उर्फ केतु रजक के पास से एक रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस मिले। वहीं उनके पास मिली कार की तलाशी लेने पर लोहे का बका, टार्च, रस्सी, राड, पेंचकस सहित अन्य सामग्री पुलिस ने जब्त की।

राहुल पर दर्ज हैं 22 मामले
राहुल बिहारी पिछले एक-दो साल में ही शहर में आतंक फैलाए हुए था। दिनदहाड़े मारपीट, अड़ीबाजी करना और आतंक फैलाना उसकी फितरत रही है। राहुल पर शहर के माधवनगर थाना में 12 और कोतवाली में दस मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अजाक थाना का वह स्थाई वारंटी भी है। उसपर हत्या, हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ करना, अपहरण, गवाहों को डराना, धमकाना, बलवा सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

वहीं नीरज उर्फ केतु पर भी हत्या, हत्या के प्रयास सहित अड़ीबाजी आदि के 17 मामले, राहुल के भाई करण बिहारी के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज हैं तो उसका जिलाबदर भी किया गया था। जिलाबदर की अवधि समाप्त हुए बिना ही वह आदेश का उल्लंघन कर शहर में घूम रहा था। इसके अलावा पंकज जायसवाल और आनंद मखीजा के खिलाफ भी माधवनगर में कई अपराध दर्ज हैं।

आतंक फैलाकर लोगों से वसूले पैसे
पुलिस अधीक्षक रंजन ने बताया कि शहर में आतंक फैलाने के बाद राहुल बिहारी व उसके साथियों ने शहर में कई व्यापारियों को भी डर दिखाकर उनसे पैसे वसूले हैं और उनके डर से पैसे देने के बाद लोग शिकायत करने सामने नहीं आए। पुलिस ने शाम को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है और उनको रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने किन-किन व्यापारियों से पैसे वसूले हैं और उनको संरक्षण किसने-किसने दिया, उसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago