छत्तीसगढ़

क्‍या बढ़ती गर्मी दे रही कलयुग के अंत का संकेत, यहां जानें क्‍या कहते हैं पुराण

इंदौर। इन दिनों नौतपा के चलते देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा का संबंध ज्‍योतिष शास्‍त्र से भी माना जाता है जिसके अनुसार ज्‍येष्‍ठ माह में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, चूंकि रोहिणी नक्षत्र चंद्र का नक्षत्र है, ऐसे में चंद्रमा की शीतलता कम हो जाती है और नौ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ता है। बता दे कि नौतपा (Noutapa) के दौरान सूर्य और पृथ्वी की दूरी काफी कम हो जाती है, ऐसे में 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है, साथ ही लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई लोग तो इस दौरान बीमार भी पड़ जाते हैं। कब मिलेगी नौतपा से राहत? इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी, वहीं आज यानी 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा। ऐसे में संभावना है कि अब लोगों को तपिश से राहत मिल सकती है, जिसके चलते तापमान में भी कमी आएगी। पुराण में क्या है जिक्र  वैसे तो गर्मी बढ़ने और नौतपा के कई वैज्ञानिक कारण मौजूद है, लेकिन हिंदू पुराणों में भी इसके कारण बताए गए हैं। जिसका जिक्र विष्णु पुराण (Vishnu Puran) और सुख सागर ग्रंथ (Sukh Sagar Grantha) में मिलता है। इसके अनुसार जैसे-जैसे कलयुग का अंत निकट (End of Kaliyuga) आता जाएगा, वैसे-वैसे पृथ्वी के तापमान में भी बढ़ोतरी होती जाएगी और संसार के महाप्रलय की भी घड़ी नजदीक आती जाएगी और पृथ्वी आग का गोला बन जाएगी। इसके साथ ही पृथ्वी पर बारिश भी नहीं होगी और पानी के लिए चारों को हाहाकार मच जाएगा। ऐसे में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। खेती को भी नुकसान होगा और भयंकर अकाल का सामना करना पड़ेगा। साथ ही नदी, तालाब जैसे जलाशय भी जल विहीन हो जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago