भोपाल
16 जून को गंगा दशमी का पर्व है। इस पर्व को लेकर मध्य प्रदेश सरकार काफी तैयारियां कर रही है। इस बीच नदी, तालाब, कुएं और तमाम बावड़ी को साफ़ करने का काम किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देते हुए बताया कि 05 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा। सीएम ने प्रदेशवासियों से ‘नमामि गंगे अभियान’ में भाग लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जल चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जल के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक चलने वाले ‘नमामि गंगे अभियान’ में प्रदेशवासियों से सक्रिय रूप से भाग लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है। यही जीवन का आधार है। अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
 
जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुंए, बावड़ी की साफ-सफाई कर, जनसामान्य में जल के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें। और जल पर केन्द्रित पर्वों से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *