अब 3 महीने पहले ली जा सकेगी महाकाल में भस्म आरती की अनुमति, शुरू हुई बुकिंग

उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में रोजाना सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन में एक में एक बार बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन जरूर करना चाहता है। कुछ दिनों पहले ही भस्म आरती को लेकर नई व्यवस्था लागू करने के बारे में जानकारी दी गई थी। 1 जून से नई दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत अब मंदिर समिति द्वारा एक महीने पहले भस्म आरती की अनुमति जारी की जा रही है।
जुलाई के लिए अभी से बुकिंग

मंदिर समिति द्वारा 1 से 31 जुलाई तक के लिए 9135 लोगों को अनुमति जारी कर दी गई है। फिलहाल 3242 सीटों पर अनुमति जारी नहीं की गई है। जो श्रद्धालु प्रतीक्षा सूची में है उन्हें एक के बाद एक सूचना भेजी जा रही है।

12,400 भक्तों को ऑनलाइन अनुमति मिलेगी

मंदिर प्रशासन के अनुसार, जुलाई माह के लिए प्रतीक्षा सूची में करीब छह हजार श्रद्धालु हैं। महाकाल मंदिर समिति प्रतिदिन 400 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन अनुमति जारी करती है। इसके अनुसार, एक से 31 जुलाई तक 12400 भक्तों को ऑनलाइन अनुमति दी जानी है। समिति प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर अनुमति जारी कर रही है।

अगस्त से अक्टूबर के लिए बुकिंग शुरू

भस्म आरती की व्यवस्था के प्रभारी और मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मंदिर समिति ने जुलाई माह के लिए नई बुकिंग बंद कर दी है। इस माह के लिए केवल वेटिंग सूची में मौजूद श्रद्धालुओं को अनुमति जारी की जा रही है। श्रद्धालु अब अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। 31 जुलाई को अगस्त माह की अनुमति जारी कर दी जाएगी।

24 घंटे में प्राप्त करना होगा ऑनलाइन पास

भक्तों को भस्म आरती बुकिंग होने की सूचना भेजी जा रही है, उन्हें 24 घंटे के अंदर 200 रुपये शुल्क जमा करके ऑनलाइन पास प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर श्रद्धालु ऐसा नहीं करते हैं, तो उस सीट को प्रतीक्षा सूची में शामिल श्रद्धालुओं को जारी कर दिया जाएगा।

कैसे करें भस्म आरती ऑनलाइन बुक?

ऑनलाइन भस्म आरती बुकिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट https://shrimahakaleshwar.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…

31 minutes ago
दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…

51 minutes ago
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

55 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…

56 minutes ago
MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

भोपाल  प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…

59 minutes ago
उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…

60 minutes ago