रायपुर। राजकुमार दम्मानी के पौत्र और धीरज दम्मानी व सोनिया दम्मानी के पुत्र सार्थक दम्मानी ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से इतिहास रच दिया है। चार साल के सार्थक ने घुटने के बल बैठकर लगातार 5 मिनट तक हूला हुप्स घुमाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। इतना ही नहीं, सार्थक ने घुटने मोड़कर 1 मिनट में अधिकतम हूला हुप्स घुमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

सार्थक की इस असाधारण उपलब्धि पर उनके परिवार और समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। धीरज दम्मानी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “सार्थक की मेहनत और समर्पण ने उसे यह मुकाम दिलाया है। हमें उस पर बहुत गर्व है।”

सार्थक की मां, सोनिया दम्मानी ने कहा कि उसकी यह सफलता उसकी लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।”

सार्थक की इस सफलता ने उसे न केवल भारत में बल्कि वर्ल्ड वाइड भी प्रसिद्धि दिलाई है। उसकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है और सही मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से बच्चे अद्वितीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सार्थक का यह रिकॉर्ड अन्य बच्चों के लिए एक मिसाल बनेगा और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *