दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक सवार दंपती अपनी 4 साल की बेटी के साथ भिलाई से रायपुर की ओर आ रहे थे. तभी नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बच्ची समेत सभी लोग गिर गए. इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आकर मासूम की मौत हो गई. वहीं पति-पत्नी घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 53 पर आज सुबह करीब 7 बजे कुम्हारी के पास ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गई. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोंदिया (थाना चीचगांव) निवासी लोकेश अलामी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर भिलाई से रायपुर की ओर आ रहा था. इस दौरान कुम्हारी के पास बाइक अनबैलेंस होने की वजह से पति-पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए. वहीं पीछे से आ रहे भारी मालवाहक वाहन के पहिए के नीचे आने से चार साल की मासूम रियांशी की मौत हो गई. हादसे में दंपती को भी चोट आई है. घटना की सूचना पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को हटाकर अस्पताल भेजवाया. दुर्घटना से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया. जिसे समय रहते पुलिस ने व्यवस्थित की. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…