छत्तीसगढ़

CG : नारायणपुर में IED ब्लास्ट, ITBP के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल

नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल में ब्लास्ट की खबर आ रही है। इस ब्‍लास्‍ट में आइटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं।

असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल के घायल होने की खबर है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। जानकारी के अनुसार कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में नक्सलियों के लगाए हुए प्रेशर आइइडी विस्फोट में आइटीबीपी 53वीं वाहिनी की दो जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे कुतुल के पास नक्सलियों ने पूर्व से लगाये आइइडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आइटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

22 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

23 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

25 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

32 minutes ago