छत्तीसगढ़

CG : स्टील कंपनी का एजेंट बताकर कारोबारी से लाखों की ठगी

रायपुर पंडरी थाना क्षेत्र में कारोबारी से ठगी हो गई। खुद को स्टील कंपनी का एजेंट बताकर ठग ने 43 लाख 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। उसने फर्जी बिल बनाकर पैसों को अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। कारोबारी ने पंडरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर के स्टील कारोबारी किशोर राजदेव ने एफआइआर दर्ज करवाई।

ऐसे हुई धोखाधड़ी

उन्होंने पुलिस को बताया कि राजदेव स्टील प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनकी कंपनी है। 25 मई को संजय सिंह नाम के व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने खुद को दुर्गापुर के पारसनाथ रोलिंग मिल्स लिमिटेड का एजेंट बताया। संजय सिंह ने उसे फर्म में रखे लोहे का कच्चा माल (बिलेट) बेचने की बात कही। दोनों के बीच 130 मीट्रिक टन का सौदा हुआ। इसके बाद किशोर ने ट्रांसपोर्ट के लिए फैक्ट्री में गाड़ियां भेज दी। दूसरी ओर ठग ने किशोर की पत्नी के वाट्सएप पर फर्जी बिल भेज दिए। फिर उन्हें बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए कहा।
खाते में डलवा लिए 43 लाख रुपए
किशोर में संजय सिंह के दिए बैंक अकाउंट में 43 लाख 23 हजार रुपये डलवा दिए। इस बीच बिल में दिए गए रकम पर कारोबारी को शक हुआ तो उन्होंने कंपनी के अकाउंटेंट को संपर्क किया। पता चला कि ठग ने किसी फर्जी सुषमा कुमारी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का पता चला।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर दुःख जताया है, X…

11 minutes ago
CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। शहर के प्रतिष्ठित…

14 minutes ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान समर्पण, अनुशासन और निरंतर…

23 minutes ago
रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ…

31 minutes ago
CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले…

35 minutes ago
CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत…

38 minutes ago