सात नंबर बस स्टाप स्थित मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक में लगी भीषण आग

भोपाल
सात नंबर बस स्टाप स्थित मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक भीषण आग लग गई। ब्लाक के बेसमेंट में पड़े कचरे में यह आग लगी थी, जो बढ़कर एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कचरे में लगी आग से उठते हुए धुएं को देखकर ब्लाक में अफरा-तफरी मच गई। जो गार्ड ब्लाक में नौकरी करते हैं। उन्होंने आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम में 4.32 मिनट पर दी।

इसके 15 मिनट बाद पुल बोगदा, माता मंदिर, आइएसबीटी, गोविंदपुरा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलों को रवाना किया गया। फायर आफिसर रामेश्वर नील ने बताया कि बेसमेंट के कचरे में लगा लगी थी, जो दुकान एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई थी। उस के अंदर थी कचरा भरा हुआ था। आग के लगने के कारण का पता नहीं चला है।
 
बेसमेंट के गड्ढे में कचरे के ढेर में लगी आग
ब्लाक के एक कर्मचारी राजाराम ने बताया कि बेसमेंट के कार्नर पर एक गड्ढा है। जहां पर लोग कचरा डाल जाते हैं। वहां कचरा का ढेर लगा हुआ था। गड्ढे के समीप एक बंद दुकान हैं, जिसका पीछे से शटर टूटा हुआ था। इस कारण वहां डाला जाने वाला कचरा बंद दुकान के अंदर तक फैल हुआ था। इस वजह से बंद दुकान के अंदर तक आग पहुंच गई। चार बजे लगी आग घंटे भर बाद पहुंची दमकलें मानसरोवर काम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग को काबू करने के लिए नगर निगम की दमकलें घंटे भर बाद पहुंची। ब्लाक के लोगों ने बताया कि आग लगते ही सूचना दी गई थी, लेकिन दकमलों को पहुंचने में काफी समय लगा। इस कारण आग बढ़ती गई। शाम साढ़े पांच बजे तक मौके पर पांच फायर फाइटर और एक छोटी दमकल पहुंची। जिन्होंने बेसमेंट में लगी आग को काबू किया।

kgnews

Recent Posts

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…

2 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

9 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

13 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

17 minutes ago
CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

25 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

30 minutes ago