मैहर/सतना
मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी के पीछे जंगल के क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ से लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था।
मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। पुरुषों के शव पर जैकेट थी वहीं महिला के शव पर शाल मिली है। शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
मृतक कौन हैं और यहां कैसे पहुंचे, उनकी मौत कैसे हुई। इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है। अंधेरा हो जाने के कारण मौके पर प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं।
शवों को मर्चुरी में भेजा गया
शवों को मर्चुरी में भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हो सकते हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…
रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…
प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…
एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…