शहडोल
पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति
के तराने प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा की जल ही जीवन है जल के बिना किसी का जीवन संभव नही है, हमे जल को बचाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा भूतल में पानी की मात्रा सीमित है इसे हम सबको मिलकर बचाना होगा हम सौभाग्यशाली हैं भारत देश में मानसून आता है मानसून कुछ ही देशों में आता, हमे बरसात के पानी को रोकने के लिए जल संरचना जैसे कुआ, बावड़ी, नदी,तालाब आदि जल संरचनाओ को जल के संरक्षण और संवर्धन के लिए जीवित रखना होगा, जल संरचनाओ के कार्यों को सब मिलकर करेंगे।
कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण करना जरूरी है, हर नागरिक एक-एक पौधे का रोपण करें और उसे जीवित रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 लाख और नगरीय क्षेत्र में 92 हजार एवं वन विभाग द्वारा 15 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों ने गंगा आरती में शामिल होकर आरती की।
इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मनित भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन सहित समाजसेवी,पार्षदगण व अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने किया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…
रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…
रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…