भोजशाला एएसआइ सर्वे के दौरान छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1800 अवशेष मिल चुके हैं

धार

 मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के उत्तरी भाग में  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान पांच पाषाण अवशेष मिले, जो स्तंभों और दीवार के टुकड़े हैं। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा और याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि प्रतीक चिह्न स्पष्ट नहीं हैं, इसकी सफाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सर्वे का यह 90 वां दिन था। इस दौरान छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1800 अवशेष मिल चुके हैं। इनमें लगभग 550 बड़े आकार के हैं। 30 मूर्तियां भी मिली हैं, जिनमें अधिकतर खंडित हैं।

सर्वे 22 मार्च से शुरू है और 27 जून तक चलेगा। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में मामले की सुनवाई चार जुलाई को होनी है। इसके लिए एएसआइ ने दस्तावेजीकरण का कार्य भी तेज कर दिया है। उधर,  भोजशाला में हिंदू समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

दर्शन-पूजन के लिए राजा भोज कल्याण जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार भी पहुंचे। उन्होंने 12 वर्षों के शोध के बाद परमार-पंवार राजवंश पर एक पुस्तक भी लिखी है। पंवार ने कहा कि राजा भोज के काल में भोजशाला की संस्कृत महाविद्यालय के रूप में प्रसिद्धि थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलकर फिसलते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।…

2 minutes ago
CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी का एक बेहद सनसनीखेज…

8 minutes ago
CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

18 minutes ago
CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…

25 minutes ago
CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

32 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

40 minutes ago