मदरसों में हिंदू बच्चों की पढ़ाई पर मध्य प्रदेश सरकार ने नहीं दिया जवाब, मांगा सात दिन का समय

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को तालीम देने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए मुख्य सचिव वीरा राणा  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।

आयोग से सात दिन का समय मांगा

उन्होंने जवाब देने के लिए आयोग से सात दिन का समय देने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव को आयोग ने दिल्ली तलब किया था।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव से पूछा था कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे। उन्होंने मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लामी तालीम के पीछे मतांतरण की आशंका भी जताई है।
मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने को कहा

बता दें कि मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने के लिए आयोग ने पांच माह पहले जनवरी में भी मुख्य सचिव को तलब किया था, तब उन्होंने आयोग से उपस्थित होने के लिए एक माह का समय मांगा था और पांच माह बीतने के बाद भी वह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।

 

 जहां मदरसों में हजारों की संख्या में हिन्दू बच्चों को तालीम दी जा रही है। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया है। आयोग के द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मदरसों में हिन्दू बच्चों के बीच इस्लामिक पढ़ाई के साथ कट्टरता फैलाई जा रही है।

आपको बता दें कि मुरैना, भिंड और रीवा के मदरसों में हिन्दू बच्चों के पढ़ने के आकड़ें हैरान करने वाले है। मुरैना के मदरसों में सबसे ज्यादा
2068 बच्चे इस्लाम की तालीम ले रहे है। वहीं भिंड में 1812 और रीवा में 1426 बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है।

बता दें कि आयोग की अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई बड़े सवाल पूछे है। उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे ? अगर मंगलवार को भी शासन की ओर से कोई जबाव नहीं आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

13 फरवरी 2023 को लोक शिक्षण संचालनालय और आयुक्त पिछड़ा वर्ग ने अल्प संख्यक आयुक्त कल्याण को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। बार बार जानकारी मांगने पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आयोग 18 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब कर चुके हैं, लेकिन वें अब तक उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में एक बार फिर मंगलवार को मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

8 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

9 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

9 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

9 hours ago