गरियाबंद। गरियाबंद में फिंगेश्वर क्षेत्र के लचकेरा गांव में मानसून का पैग़ाम लेकर हजारों की संख्या में एशियन ओपन बिल स्ट्रोक पक्षी सात समुंदर पार पहुंच चुके हैं. गांव के हर पेड़ पर पक्षियों का बसेरा है. पक्षियों को ग्रामीण अपना परिवार मानते हैं. यही वजह है कि नुकसान पहुंचाने वाले के लिए 10 हजार रुपए का दंड रखा गया है, वहीं इस बात की जानकारी देने वाले के लिए हजार रुपए इनाम रखा गया है.
गांव वालों का इन विदेश पक्षियों के प्रति कितना लगाव है कि वे गांव में मोबाइल टॉवर भी लगने नहीं देते. इन पक्षियों के आते ही क्षेत्र में किसानी कार्य शुरू हो जाता है. यह पक्षी साइबेरिया से लाखों मील का सफर कर गांव में प्रजनन के लिए पहुंचते हैं. अंडों से बच्चों के निकलने के बाद जब उड़ने लग जाते है, तब ये पक्षी वापसी करते हैं. यह पक्षी केवल भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश, चीन, मलेशिया, म्यामार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैण्ड में भी अपना घरौंदा बनाते हैं.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…