मध्यप्रदेश

MP : वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे भोजन में निकला काॅकरोच,

भोपाल। देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए भोजन में काॅकरोच निकलने का मामला सामने आया है।

वाकया भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार को घटित हुआ, जिसकी शिकायत संबंधित यात्री के स्वजन द्वारा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री समेत आईआरसीटीसी से भी की गई।

शिकायत के दो दिन बाद अब आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाते हुए यात्री से माफी मांगी है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोपाल से एक दंपती वंदे भारत एक्सप्रेस में आगरा कैंट जाने के लिए सवार हुए थे। सफर के दौरान उन्हें रास्ते में भोजन परोसा गया। जब उन्होंने भोजन का पैकेट खोला तो दाल में मरा हुआ काॅकरोच नजर आया। यह देख उन्होंने ट्रेन में मौजूद स्टाफ से शिकायत करने के साथ मोबाइल से इसकी तस्वीर लेकर अपने स्वजन से भी साझा की।

कार्रवाई की मांग

इसके बाद उनके भतीजे विदित ने अपने एक्स हैंडल पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रेलमंत्री और आइआरसीटीसी से इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। विदित ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि 18-06-24 को मेरे चाचा और चाची वंदे भारत में भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे थे। उन्हें खाने में कॉकरोच मिला। कृपया वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।

आइआरसीटीसी ने मांगी माफी

घटना के दो दिन बाद गुरुवार को आईआरसीटीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए भोजन चढ़ाने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया। साथ ही यात्री से माफी भी मांगी है।

आईआरसीटीसी ने कहा, सर, आपके यात्रा अनुभव के लिए हम क्षमा चाहते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने उत्पादन और लॉजिस्टिक्स निगरानी भी तीव्र कर दी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

2 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

2 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

2 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

3 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

3 hours ago