अब मध्‍य प्रदेश 416 सब-स्टेशनों पर होगी बिजली की निगरानी और सख्त होगा विद्युत सब-स्टेशन

जबलपुर
मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी विद्युत लाइनों की ड्रोन से पेट्रोलिंग (निगरानी) के बाद अब एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रांसमिशन कंपनी सब-स्टेशनों की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखेगी। कंपनी ने शक्ति भवन कंपनी मुख्यालय जबलपुर में बैठकर ही प्रदेश के सभी 416 विद्युत सब-स्टेशन की गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी कर ली है।

इसके लिए लगभग आठ करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से हाई परफार्मेंस एचडी कैमरे लगने प्रारंभ हो गए हैं। प्रथम चरण में करीब ढाई सौ सब-स्टेशनों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। कंपनी के इस निर्णय से सब स्टेशनों की गश्ती व सुरक्षा में मानव श्रम की बचत के साथ डबल लेयर सुरक्षा प्रणाली विकसित हो सकेगी। पॉवर ट्रांसफार्मर से तांबे की न्यूट्रल पट्टी निकालने पर पांच से छह करोड़ रुपये के नुकसान के साथ संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लगभग एक महीने से ज्यादा समय तक बिजली के बिना रहने की आशंका पैदा हो सकती है।

सब-स्टेशनों में चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मांग अनेक बार पुलिस प्रशासन भी करता है, जिसको देखते हुए भौतिक और मानव निरीक्षण के साथ इन कैमरों की भी आवश्यकता समझ में आई।

मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर अत्याधुनिक प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में यह कैमरे लगवाए जा रहे हैं। कैमरे लगवाने से जहां मानव श्रम कम लगेगा वहीं सुरक्षा भी पुख्ता होगी। सब-स्टेशनों में अलग-अलग संख्या और जरूरत के मान से कैमरे लगाए जाएंगे। 132 केवी सब-स्टेशन के स्टोर, मुख्य द्वार, कंट्रोल रूम और यार्ड में कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं 220 और 400 केवीए के सब-स्टेशन में कैमरों की संख्या इससे अधिक होगी।

फैक्ट फाइल-
-रिमोट सिस्टम से मानीटरिंग
-किसी घटना के साक्ष्य, प्रमाण आदि सुरक्षित रखने में मदद
-दोहरी सुरक्षा प्रणाली

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

16 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

23 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

57 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago