छत्तीसगढ़

CG : बुखार से 18 वर्षीय युवती की मौत

रायगढ़  जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र के ग्राम सपनई में मौसम परिवर्तन के साथ एक परिवार चेचक से संक्रमित हो गया। एक के बाद एक परिवार के सदस्यों के चपेट में आने के बाद एक 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक सपनई निवासी पुषोत्तम राठिया रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता है। उसके परिवार में माता-पिता के साथ तीन बच्चे हैं। बीते माह घर का एक सदस्य चेचक बीमारी की चपेट में आ गया। इससे संक्रमण परिवार के अन्य सदस्य में भी फैला। सबसे पहले 12 साल का गौरव चेचक से पीड़ित हुआ। इसके कुछ दिन बाद पुषोत्तम भी चपेट में आ गए। इससे परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में देसी तरीके से झाड़फूंक कराने लगे। इसी बीच घर की बड़ी बेटी चंद्रकला (18) भी संक्रमित हो गई। शरीर में दाने के बाद घाव बनने लगे।

चंद्रकला का भी झाड़फूंक कराया गया लेक़िन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया। देखते ही देखते उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। शरीर के दाने घाव बनने लगे और तेज बुखार आने लगा। यह पूरा घटनाक्रम 12-15 दिन के अंतराल में हुआ। संक्रमण तथा बुखार कम नहीं होता देखकर स्वजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई।

डाक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल युवती की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। चंद्रकला की मौत से गांव में हड़कंप है।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

10 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

11 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

12 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

12 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

12 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

13 hours ago